चुनाव नतीजे आने से पहले पश्चिम बंगाल में लगाया गया आंशिक रूप से लॉकडाउन

चुनाव नतीजे आने से पहले पश्चिम बंगाल में लगाया गया आंशिक रूप से लॉकडाउन

चुनाव नतीजे आने से पहले पश्चिम बंगाल में लगाया गया आंशिक रूप से लॉकडाउन

कोलकाता: चुनावी नतीजों के आने से पहले ही पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद ही पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे थे। हालांकि अलग अलग जगहों पर मतदान होने के कारण पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। अब चुनाव ख़त्म होने के अगले दिन ही ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा दिया है।


आंशिक रूप से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है।  पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी आदेश का अनुसार लॉकडाउन के दौरान सभी शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, ब्यूटी पॉर्लर, जिम, स्पा और स्विमिंग पुल बंद रहेंगे। इसके अलावा अगले आदेश तक सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजन संबंधी कार्यक्रमों में लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि बंगाल में  बाजार, व्यापारिक स्थल सुबह सात बजे से 10 बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। साथ ही घर पर सामान की आपूर्ति की इजाजत होगी। 

गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल में वोटिंग खत्म हुई है और नतीजे 2मई को आएंगे। ऐसे में माना जा रहा था कि लॉकडाउन या अन्य फैसला नई सरकार के गठन के बाद ही होगा। लेकिन अभी ही लॉकडाउन पर ममता सरकार ने फैसला ले लिया।


न्यूज९रिपोर्टर डेस्क