Skip to main content
Follow Us On
Hindi News, India News in Hindi, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, News9india

एयर इंडिया CEO कैम्पबेल विल्सन का इस्तीफा, घाटे और क्रैश की जांच के बीच आया बड़ा फैसला

by KhabarCafe

एयर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर कैम्पबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइंस में विल्सन का कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा पिछले हफ्ते बोर्ड मीटिंग में स्वीकार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, कैम्पबेल विल्सन नया CEO नियुक्त होने तक कंपनी में बने रहेंगे ताकि लीडरशिप ट्रांजिशन सुचारू रूप से हो सके। वे वर्तमान में नोटिस पीरियड पर हैं। विल्सन ने मई 2022 में सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी Scoot से एयर इंडिया जॉइन की थी। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एयर इंडिया पिछले साल हुए घातक प्लेन क्रैश (जिसमें 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई), लगातार घाटे, ऑपरेशनल चुनौतियों और बढ़ती रेगुलेटरी जांच का सामना कर रही है। टाटा ग्रुप ने अभी नया CEO नियुक्त करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह बदलाव एयर इंडिया के विस्तार और रीब्रांडिंग प्लान के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


------- समाप्त --------


टाटा करेगी बिग बास्केट का अधिग्रहण, CCI ने दी मंजूरी

टाटा करेगी बिग बास्केट का अधिग्रहण, CCI ने दी मंजूरी

मुंबई: भारत में ई-कॉमर्स बाजार में पहले से धाक जमा रखी कंपनियों जैसे अमेजन और रिलायंस को टाटा समूह से कांटे की टक्कर मिलने वाली है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टाटा और बिग बास्केट सौदे को मंजूरी दे दी है। टाटा डिजिटल द्वारा बिग बास्केट में अधिकांश हिस्सेदारी की खरीद का यह सौदा 1.2 अरब डॉलर का रहने का अनुमान है। इस अधिग्रहण से टाटा डिजिटल ई-ग्रॉसरी मार्केट में दिग्गज कंपनी बन जाएगी और अमेजन, फ्लिपकार्ट, जियोमार्ट, ग्रोफर्स को कड़ी टक्कर मिलेगी।

टाटा डिजिटल की बिग बास्केट में दिलचस्पी सबसे पहले अक्टूबर 2020 में सामने आई थी। टाटा समूह की प्राथमिक और द्वितीयक अधिग्रहण के जरिये बिगबास्केट की ऑनलाइन बिजनेस टू बिजनेस शाखा सुपरमार्केट ग्रॉसरी सप्लाइज (एसजीएस) में 64.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। इसके बाद एक अलग ट्रांजेक्शन में एसजीएस, बिगबास्केट वेबसाइट के जरिये बिजनेस टू कंज्यूमर सेल्स से जुड़े इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स पर एकल नियंत्रण हासिल करेगी।

बिग बास्केट इस वक्त भारत के 2 दर्जन से ज्यादा शहरों में बिजनेस कर रही है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी। इसके मौजूदा निवेशकों में अलीबाबा और एक्टिस शामिल हैं। अलीबाबा और एक्टिस की बिगबास्केट में क्रमश: 30 और 17 फीसदी हिस्सेदारी है। ये दोनों निवेशक अपने शेयर टाटा डिजिटल को बेचेंगे। टाटा ने बिग बास्केट में हिस्सेदारी खरीदने का फैसला प्राइमरी और सेकेंडरी शेयर परचेज के जरिये करने का फैसला किया है। इसके अलावा टाटा डिजिटल अबराज ग्रुप और आईएफसी जैसे निवेशकों से भी हिस्सेदारी खरीद सकता है।

टाटा डिजिटल के बारे में

टाटा डिजिटल लिमिटेड का पूरी तरह मालिकाना हक टाटा संस के पास है। यह टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। टाटा डिजिटल आइडेंटिटी व एक्सेस मैनेजमेंट, लॉयल्टी प्रोग्राम, ऑफर व पेमेंट्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराती है। निश्चित सीमा से अधिक के सौदे के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेने की जरूरत होती है।


काफी सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ boAt की ट्रू वायरलेस Earbuds, एक बार चार्ज होकर चलेगा 22 घंटे

by राजन सिंह

ईयरबड्स (Earbuds) कुछ ही समय में लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हो गए हैं. इनका इस्तेमाल स्पोर्ट्स,ऑफिस या कार चलाते वक़्त ज्यादा किया जाता है. अगर आप भी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (wireless Earbuds) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें की ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में बोट्स एयरडॉप्स 701 (boAt Airdopes 701 ANC) को लॉन्च कर दिया.  ये लेटेस्ट ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं जिन्हें ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Amazon और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये कंपनी का सबसे सस्ता ट्रू wireless ईयरबड्स है जो ANC फीचर के साथ आता है.

boAt के इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर की है जिसे म्यूज़िक प्लेयर, लैपटॉप, Android, iOS और अन्य ब्लूटूथ डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है. इसमें कंपनी ने लौ लेटेंसी गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बीस्ट मोड,एनसी मोड और एंबियंट साउंड के लिए क्रिस्टल मोड दिए है. ये boAt ईयरबड्स 9mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं.


Xiaomi के पॉपुलर नोट 10 प्रो की बड़ी सेल आज, मिलेगा 120Hz का डिस्प्ले और 5020mAh की बैटरी

अगर आप अभी तक शियोमी रेडमी 10 सीरीज़ के रेडमी नोट 10 प्रो (Redmi Note 10 Pro) को नहीं खरीद पाएं हैं, तो आज (21 अप्रैल) आपके लिए अच्छा मौका है. दरअसल अमेज़न पर आज दोपहर 12 बजे नोट 10 प्रो की फ्लैश सेल रखी गई है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 8GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरा और इसकी 5020mAh की बैटरी है. कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 15,999 रुपये रखी है लेकिन यहां से ग्राहक फोन पर ऑफर का फायदा भी पा सकते हैं

इस फोन में 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम दी गई है. फोन 128 जीबी के UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की मेमोरी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाई जा सकती है.

 



शियोमी के इस नए फोन रेडमी नोट 10 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है. ये ड्यूल नैनो-सिम सपोर्ट के साथ आता है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 732G SoC दिया गया है.
मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अस्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है.

फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

 
Redmi Note 10 Pro की कीमत
रेडमी नोट 10 प्रो 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है, जो कि इसके 6GB+64GB वेरिएंट के लिए है. इसके अलावा इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है.


इस साल लॉन्चिंग को तैयार iPhone 13 की अहम जानकारी लीक! मिल सकती है 1TB तक की स्टोरेज

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी Apple अपने स्मार्टफोन iPhone 13 सीरीज़ को मार्केट में लाने की तैयारी में है. इस मॉडल की कई डिटेल्स लीक हुई है, अब एक और इससे जुड़ी जानकारी आ रही है जो iPhone के चाहने वालो को बेहद पसंद आएगी. जानकारों के अनुसार, कंपनी अपने इस मॉडल में स्टोरेज को बढ़ाने जा रही है. यूज़र्स की स्टोरेज के प्रति बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए कंपनी अपने नेक्स्ट iPhone 13 मॉडल का 1TB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है.

एंड्रायड यूज़र्स को कंपनिया स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन देती है, लेकिन iPhone में ऐसा कोई विकल्प नहीं होता है, जिससे आप उसके स्टोरेज को बढ़ा सकें. रिसर्च फर्म कॉउंटरपॉइंट के अनुसार, हाई स्टोरेज ऑप्शंस की डिमांड में Apple से आगे केवल सिर्फ टेक दिग्गज Huawei ही है.


कोरोनाकाल में करें Gold में निवेश.. ये 3 ऑप्शन है सबसे बेहतर, होगा तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. कोरोनाकाल में अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप सोना (Gold) में निवेश कर सकते हैं. सोना दुनिया भर में निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर उभरा है. लोग सोने में हर तरीके से निवेश (Gold investment) करना चाहते हैं, अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है. बता दें कि अभी सोने के भाव में तेजी है. आने वाले समय में सोना और महंगा होगा. पिछले दो माह सोना 4000 महंगा हुआ है. ऐसे में निवेशकों का मानना है कि इस समय निवेश करना बेहतर रहेगा. आइए हम आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस (Corona virus pandemic) के इस संकट काल में सोना खरीदने या निवेश करने के लिए 3 बेस्ट ऑप्शन (Type Of gold investment) कौन-से हैं.

क्यों करना चाहिए गोल्ड में निवेश?
सोने में वह सभी गुण हैं जो एक पारंपरिक निवेशक एक एसेट क्लास में देखता है. गोल्ड पर मिलने वाला निवेश हमेशा से महंगाई को हराने में कामयाब रहा है.दूसरे जीवन में इमरजेंसी कभी भी आ सकती है. इसलिए ऐसी इमरजेंसी के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहना जरूरी है. आप इस मामले में अपने सोने के निवेश पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि यह बाजार में जल्दी से लिक्विड (बेच कर पैसा मिलना) हो जाता है.
जानें, तीन तरीकों के बारे में...
1.फिजिकल गोल्ड खरीदना
फिजिकल गोल्ड खरीदने का एक विकल्प अपने पड़ोस का ज्वैलर है जिस पर आप विश्वास भी करें. गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता को ठीक से जांच लें.शुद्धता चेक करने के लिए हॉलमार्किंग सबसे आसान तरीका है. बीआईएस सोने के आभूषणों के लिए सर्टिफिकेशन और हॉलमार्किंग संस्था है. अगर आप सोने की ज्वेलरी बनवाएं तो इस पर 6% से 14% के बीच चार्ज लगता है. कुछ ज्वेलर्स इसके लिए फिक्स्ड मेकिंग चार्ज लेते हैं.