दिल्ली के एलजी अनिल बैजल कोरोना की चपेट में, खुद को किया आइसोलेट
दिल्ली में कोरोना जमकर उत्पात मचा रहा है।
दिल्ली में कोरोना जमकर उत्पात मचा रहा है।
दिल्ली में कोरोना से हालात बद से बदतर हो चले हैं।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को आश्वस्त किया है कि अगले तीन महीने में सभी को वैक्सीन लग जाएगी।
राजधानी दिल्ली में कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में रिकॉर्ड 395 मरीजों की मौत
देश में जारी कोरोना की सूनामी के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना का तांडव जारी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में रिकॉर्ड 395 मरीजों की मौत हई, जो महामारी की शुरुआत के बाद अबतक सबसे ज्यादा है। इससे पहले 368 लोगों ली मौत हुई थी।
देशभर में कोरोना के केस रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीं दिल्ली बॉर्डर पर किसान नेता डटे हुए हैं. ऐसे में जब किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसानों को यहां से जाने के लिए नहीं कहेंगे. हम 5 महीनें से यहां हैं, ये तो अब हमारा गांव है. यहां कैंप लगवाया जाए, हम वैक्सीन लगवाएंगे. हम यहां कम लोगों को रखेंगे और बैठक नहीं होगी, लोग आते जाते रहेंगे. आज हम 2 दिन के लिए हरियाणा जाएंगे. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की सीमा पर बैठे किसानों के कोरोना टेस्ट और वैक्सीन लगाने के लिए किसान नेताओं के साथ आज शाम 4 बजे अधिकारियों की बैठक होगी. किसान नेताओं के मानते ही स्वास्थ्य विभाग अपना काम शुरू कर देगा.
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपने घर पर हैं. हम उन्हें और कहां जाने के लिए कहेंगे? क्या यहां से कोरोना फैल रहा है? हम पिछले 5 महीनों से यहां रह रहे हैं, यह अब हमारा घर है. कई किसानों ने टीका लगवा लिया है, लेकिन दूसरी खुराक पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हमने अधिकारियों को यहां शिविर लगाने के लिए कहा है. जब सोशल मीडिया पर उनके हालिया इफ्तार पार्टी के वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बैठे थे. सरकार द्वारा 50 लोगों की अनुमति दी है लेकिन वहां सिर्फ 22-35 लोग थे. कोई एक दूसरे से नहीं मिल रहा था और ना ही किसी ने हाथ मिलाया.
कोरोना केस 3 लाख 14 हजार के पार
देश में गुरुवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,59,30,965 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,14,835 मामले आए जबकि 2104 और मरीजों की मौत हो जाने से अब तक इस महामारी की वजह से जान गंवो वालों की संख्या बढ़ कर 1,84,657 हो गई है. लगातार 43 वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ी और 22,91,428 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 84.46 प्रतिशत हो गयी है.
संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,34, 54,880 हो गयी है। मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत हो गयी है. भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे. वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे. इसके बाद 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1.50 करोड़ से ज्यादा हो गयी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 21 अप्रैल तक 27,27,05,103 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 16,51,711 नमूनों की जांच बुधवार को की गई.
नई दिल्ली. दिल्ली में कोविड-19 (Coronavirus In Delhi) के कारण होने वाली मौत के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर दिल्ली में निगम अधिकारियों ने श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों की वास्तविक समय में निगरानी के लिये तंत्र बनाने और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने पर काम शुरू किया है. श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में महामारी के कारण जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार के लिये भीड़ लगातार बढ़ रही है.
दिल्ली में आईटीओ के पास सबसे बड़ी मुस्लिम कब्रगाह कब्रिस्तान अहले इस्लाम में अपनों को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिये पहुंचने वाले लोगों को पर्चियां जारी कर रहे मशकूर राशिद ने कहा कि स्थिति 'बेहद खराब' है.
कब्रिस्तान प्रबंधन समिति के सदस्य राशिद कहते हैं, 'हम औसतन रोजाना कोरोना के कारण जान गंवाने वाले 18 से 20 लोगों को बीते कुछ दिनों से यहां सुपुर्द ए खाक कर रहे हैं.' दिल्ली सरकार के मुताबिक मंगलवार को कोविड-99 से देश में 277 लोगों की मौत हुई जो पिछले साल मार्च में इस महामारी के फैलने के बाद से सबसे ज्यादा है.
केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने के लिये कहा गया
उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को वास्तविक समय में निगरानी व्यवस्था कायम करने और एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाने के लिये कहा गया है. उन्होंने कहा, 'उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी श्मशान घाटों और कब्रिस्तान को एकीकृत प्रणाली से जोड़ा जाएगा. लोगों को यह पता चल सकेगा कि अंतिम संस्कार के लिये किन स्थानों पर जगह उपलब्ध है.'
Noida News: परिजनों ने दर-दर भटक किया ऑक्सीजन का इंतजाम, फिर भी कुछ घंटे में 2 सगे भाइयों ने तोड़ दिया दम
ग्रेटर नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद शहर न सिर्फ कोरोना वायरस (Coronavirus) की बढ़ती रफ्तार से जूझ रहे हैं बल्कि अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen Crisis In Hospitals) की कमी से हर किसी की टेंशन बढ़ रही हैं. हालांकि स्थानीय प्रशासन हालात पर नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है, लेकिन नोएडा के बरौला में कोविड वॉर्ड में भर्ती दो सगे भाइयों के दम तोड़ने के बाद एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुल गयी है.
बता दें कि प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले सुनील गहलोत (43) और पेशे से वकील नटवर गहलोत (41) ने 17 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी और उनका ऑक्सिजन लेवल भी 90 से नीचे चला गया. इसके बाद वह कई अस्पताल गए, लेकिन बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट के सभी ने भर्ती करने से मना कर दिया. हालांकि किसी तरह से ग्रेटर नोएडा के नवीन अस्पताल में दोनों भाइयों को भर्ती कराया गया.
10 किलो के ऑक्सीजन सिलेंडर के बाद भी...
सुनील और नटवर के परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़ गयी थी और अस्पताल मैनेजमेंट ने उनके लिए ऑक्सीजन का इंतजाम करने को कहा. हमने इधर उधर दौड़ कर 10 किलो के ऑक्सीजन के सिलेंडर का इंतजाम किया और रविवार की शाम अस्पताल को सौंप दिया. हालांकि इसके बाद सोमवार की रात दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी. बड़े भाई ने रात, तो छोटे भाई ने सुबह दम तोड़ दिया. परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो ऐसा नहीं होता.
ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अस्पताल
यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में कम से कम 12 अस्पतालों ने बुधवार को ऑक्सीजन की कमी रिपोर्ट की. जबकि नोएडा सेक्टर 39 के सरकारी अस्पताल की हालत खराब है. जबकि इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक नामी अस्पताल के पास ऑक्सीजन का स्टॉक कुछ घंटे के लिए बचा होने की खबर ने वहां भर्ती कोरोना मरीजों के परिजनों की टेंशन बढ़ा दी थी. हालांकि किसी तरह वहां ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया. यही नहीं, इस बीच अधिकांश अस्पताल मरीजों के परिजनों पर ऑक्सीजन का प्रबंध करने के दवाब भी बना रहे हैं.
Delhi News: ऑक्सीजन हवाई मार्ग से दिल्ली लाने की कोशिश, CM केजरीवाल बोले- केंद्र और अदालत ने की मदद
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से भयावह होते हालात के बीच दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि ऑक्सीजन लेकर दिल्ली आ रहे ट्रकों को कुछ राज्यों में रोका जा रहा है. सीएम ने बताया कि ओडिशा से दिल्ली के कोटे की ऑक्सीजन आनी है, जिसे हवाई मार्ग से लाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र और अदालत ने काफी मदद की है. केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार 6 दिन के लॉकडाउन में हाथ पर हाथ नहीं रखेगी, बल्कि इस वक्त का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को दुरुस्त करने में किया जाएगा.
बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown) के तीसरे दिन भी कोरोना (Coronvirus) के आंकड़े डराने वाले हैं. बुधवार को 24 घंटे के जो आंकड़े आए हैं, उसके बाद दिल्ली सरकार (Delhi Government) की नींद और उड़ सकती है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24638 नए मामले सामने आए हैं और 249 लोगों की मौत हुई है. अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9,30, 179 हो गई है. इनमें से 83, 19, 28 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, कोरोना से अब तक 12, 887 लोगों की मौत हो चुकी है. अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा लगातार 31.28-प्रतिशत तक बना हुआ है. दिल्ली में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 85, 364 है. दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू है.
दिल्ली में कोरोना के आ रहे आंकड़े लगातार डराने वाले हैं
दिल्ली में मंगलवार को भी कोरोना के आंकड़े हैरान करने वाले थे. बीते मंगलवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा केस के साथ सबसे ज्यादा मौत और अब तक की सबसे बड़ी संक्रमण दर भी सामने आई थी. मंगलवार को कोरोना के 28, 395 नए मामले सामने आए थे और 277 लोगों की मौत हुई थी. बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 32.82 प्रतिशत तक पंहुच गई थी. ऑक्सीजन की कमी भी लगातार अस्पतालों में बनी हुई है.
Amazon App Quiz April 21, 2021: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर डेली ऐप क्विज़ (Daily App Quiz) का नया एडिशन शुरू हो गया है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon आज अपने Quiz में अमेजन पे बैलेंस (Amazon Pay Balance) पर 5,000 रुपये जीतने का मौका दे रहा है. ये क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये डेली क्विज़ हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होती है और रात 12 बजे तक चलती रहती है.
GK पर आधारित होती है क्विज़: क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं. इस तरह के ढेर सारे इनाम जीतने के लिए आपको क्विज में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब देना होते हैं. क्विज के दौरान पूछे गए हर सवाल में चार ऑप्शन दिए जाते हैं. आज के क्विज के विजेता का नाम 22 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. उसे लकी ड्रा (lucky draw) के ज़रिए चुना जाएगा.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार अब तेजी से बढ़ रही है. कुल मामलों की संख्या दस लाख के पार हो गई है, जबकि 25 हजार लोगों की मौत हुई है.
भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले दस लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं. दुनिया में ये आंकड़ा पार करने वाला भारत सिर्फ तीसरा देश है. देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और हर रोज 35 हजार के करीब मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जैसे-जैसे टेस्टिंग बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही हर रोज नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए दिख रहे हैं.
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश समेत ऐसे कई राज्य हैं जहां पर हर रोज हजारों की संख्या में केस आ रहे हैं, जो देश में आने वाले वक्त में कोरोना वायरस की लड़ाई को और भी मुश्किल कर सकते हैं.

इन राज्यों में हालात हुए बेकाबू...
देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां कुल आंकड़ों के करीब 30 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है और अब तो 8000 केस प्रति दिन के हिसाब से आ रहे हैं. दूसरी ओर तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हर रोज चार हजार नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जिन राज्यों में हर रोज सबसे अधिक मामले आ रहे हैं, उनपर एक नज़र डालिए...
| राज्य | 24 घंटे में केस | कुल केस |
| महाराष्ट्र | 8641 | 2.84 लाख |
| तमिलनाडु | 4549 | 1.56 लाख |
| दिल्ली | 1652 | 1.18 लाख |
| कर्नाटक | 4169 | 51 हजार |
| उत्तर प्रदेश | 2058 | 43 हजार |
| आंध्र प्रदेश | 2593 | 38 हजार |
| बिहार | 1385 | 21 हजार |
| पश्चिम बंगाल | 1690 | 36 हजार |
| तेलंगाना | 1676 | 41 हजार |
गौरतलब है कि देश में करीब दस राज्य ऐसे हैं, जहां कुल केसों का अधिकतर हिस्सा है. ऐसे में इन राज्यों को लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है. हालांकि, अगर टेस्टिंग के आंकड़ों को देखें तो अब हर तीन दिन में दस लाख टेस्ट किए जा रहे हैं और एक लाख केस सामने आ रहे हैं. यानी देश में अभी भी पॉजिटिविटी रेट दस फीसदी के आस-पास बना हुआ है.
लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें...
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ही उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों ने एक बार फिर लॉकडाउन लगाया है. कुछ जगह कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, तो वहीं कुछ जगह वीकेंड के हिसाब से लॉकडाउन है.
अगर देश में कोरोना वायरस की रफ्तार को देखें, तो शुरुआती एक लाख मामले में करीब 110 दिन लगे थे. लेकिन उसके बाद ये रफ्तार तेजी से बढ़ी. अब पिछले दो लाख मामले सिर्फ 6 दिनों में आए हैं, यानी हर तीन दिन में एक लाख नया केस. रोज आने वाले केस के मामले में भारत अब सिर्फ अमेरिका से ही पीछे है.
चाबहार-जाहिदान रेलवे प्रोजेक्ट से भारत के बाहर होने की खबरों के आने के बाद अब ईरान एक और बड़ी परियोजना पर अकेले आगे बढ़ सकता है. यह परियोजना गैस फील्ड फारजाद-बी ब्लॉक के विकास को लेकर है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि ईरान ने भारत को सूचित किया है कि वह फिलहाल गैस फील्ड को अकेले ही विकसित करने जा रहा है. ईरान ने कहा है कि भारत इस परियोजना में बाद में शामिल हो सकता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "फरजाद-बी गैस फील्ड समझौते को लेकर भी कई खबरें चल रही हैं. इसमें एक्सप्लोरेशन स्टेज में भारत की ओएनजीसी (ऑयल एंड नैचुरेल गैस कॉर्पोरेशन) कंपनी भी शामिल थी. हालांकि, ईरान की तरफ से नीतिगत बदलाव के चलते द्विपक्षीय सहयोग पर असर पड़ा है. जनवरी 2020 में हमें बताया गया था कि भविष्य में ईरान अपने आप इस गैसफील्ड का विकास करेगा और वह बाद के चरण में भारत की मौजूदगी चाहता है. इस मामले पर चर्चा जारी है."