कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 का सफर शुरू होते ही झटका लगा है। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
वानखेड़े स्टेडियम में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें अजिंक्य रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि KKR की इस हार का सबसे बड़ा विलेन कौन है?
दरअसल, एक अकेले खिलाड़ी की खराब गेंदबाजी ने पूरी टीम की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेंदबाजी आक्रमण में वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए और मिडिल ओवर्स में उन्होंने रन लुटाए, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की ओपनिंग बल्लेबाजों ने 148 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर डाली। चोटिल गेंदबाजों की अनुपस्थिति में भी उनकी गेंदबाजी सेट नहीं हो पाई।
इस हार ने साफ तौर पर KKR की गेंदबाजी कमजोरी को उजागर कर दिया है। बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत के बावजूद फिनिशिंग में कमी दिखी, जबकि गेंदबाजी पूरी तरह से फेल हो गई।
अब सवाल ये है कि क्या वरुण चक्रवर्ती अपनी पुरानी घातक फॉर्म में वापस लौट पाएंगे या KKR को अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में बड़ा बदलाव करना होगा? IPL 2026 अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन KKR के लिए ये शुरुआत काफी चिंताजनक है।
टीम को अगले मैचों में जल्द से जल्द सुधार करना होगा, वरना प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो सकती है।
IPL 2021: मुंबई इंडियंस से हारी राजस्थान रॉयल्स, डिकॉक चमके
नई दिल्ली:आईपीएल में आज का
पहला मैचमुंबई इंडियंस ने जीत लिया है। उसने राजस्थान
रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली
स्टेडियम पर खेला गया। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ मुंबई ने 6 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की है जबकि राजस्थान रॉयल्स को चौथी
हार मिली है। वहीं इतने ही मैचों में ये राजस्थान की चौथी हार साबित हुई। राजस्थान
ने मुंबई के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने डिकॉक के अर्धशतक के दम पर हासिल कर लिया। ये जीत इस सीजन
पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को मिली है।
राजस्थान से मिले 172 रन के लक्ष्य का
पीछा करने मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत
करने उतरे। पावरप्ले के आखिरी ओवर में क्रिस मौरिस ने रोहित को चेतन साकरिया के
हाथों 14 रन पर कैच करवाया। 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार को मौरिस ने अपना
दूसरी शिकार बनाया। डिकॉक ने एक छोर को संभाले रखा और 35 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से
अर्धशतक पूरा किया।
क्रुणाल पांड्या को 39 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान ने बोल्ड कर वापस भेजा। डिकॉक ने 50 गेंद पर 70 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। राजस्थान की तरफ से क्रिस मौरिस ने
दो जबकि मुस्तफिजुर ने एक विकेट हासिल किया।
जोस बटलर ने यशस्वी जयसवाल के साथ मिलकर राजस्थान
को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट लिए 66 रन की साझेदारी की।
इस साझेदारी को राहुल चाहर ने बटलर को 41 रन पर आउट करके तोड़
दिया। यशस्वी जयसवाल को राहुल चाहर ने 32 रन पर आउट किया।
कप्तान संजू सैमसन ने 27 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी का अंत ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके
किया। शिवम दूबे 35
रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्हीं के
द्वारा कैच आउट हुए। डेविड मिलर ने 7 रन जबकि रेयान पराग
ने 8 रन की नाबाद पारी खेली।
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) में अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) से होनी है. यह सीजन का 16वां मैच है. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बैंगलोर दमदार प्रदर्शन कर रही है. उसने सीजन के अपने पहले मुकाबले में रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर जीत से आगाज किया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 6 रन के करीबी अंतर से हराया. फिर अपने पिछले मुकाबले में 204 रन का स्कोर बनाने के बाद कोलकाता को 8 विकेट पर 166 रन पर रोक लिया और 37 रन से मैच जीता. अब बैंगलोर टीम वानखेड़े में खेलेगी जो उसका सीजन में इस मैदान पर पहला मुकाबला है.
दूसरी तरफ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है. एक बार की विजेता इस टीम ने वानखेडे़ में ही खेले गए अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन से हार झेली. हालांकि 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 7 विकेट पर 217 रन बनाए. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से मात दी. फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रन से हरा दिया.
IPL 2021 : डेविड वॉर्नर का विकेट लिया और मैदान पर अजीब अंदाज में डांस करने लगे फैबियन , Video
चेन्नई. पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने एकतरफा अंदाज में IPL-2021 के 14वें मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 विकेट से मात दी. इस मैच में पंजाब की टीम केवल एक ही विकेट ले पाई जो हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) का रहा. वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 37 ही रन बनाए जिन्हें फैबियन एलन (Fabian Allen) ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया. इसके बाद फैबियन अलग ही अंदाज में सिर को झुकाकर डांस करते नजर आए.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब टीम को हैदराबाद ने 19.4 ओवर में 120 रन पर ढेर कर दिया. इसके जवाब में हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो (63*) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में केन विलियमसन ने भी 16 रन की नाबाद पारी खेली. बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 56 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
मैच में पंजाब टीम से खेल रहे वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबियन ने जैसे ही वॉर्नर का विकेट लिया, वह मैदान पर डांस करने लगे. उनका यह डांस वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पारी के 11वें ओवर की पहली ही गेंद , जो ओवर द विकेट थी, पर वॉर्नर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग थोड़ी सी गड़बड़ हो गई और डीप मिड-विकेट पर मयंक अग्रवाल ने लपक लिया. वॉर्नर और बेयरस्टो ने 73 रन की साझेदारी की. विकेट गिरने के बाद फैबियन मैदान पर ही अजीब तरह से डांस करने लगे. हालांकि इसके बाद हैदराबाद टीम का कोई विकेट भी नहीं गिरा, वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने मुकाबले को आसानी से 9 विकेट से जीत लिया.
IPL 2021 : महेंद्र सिंह धोनी ने सुनील नरेन की गेंद पर आईपीएल इतिहास में पहली बार जड़ा चौका
मुंबई. तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भले ही उनका बल्ला अभी तक शांत है लेकिन उनकी टीम ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. उन्होंने इस मुकाबले में सुनील नरेन (MS Dhoni Four off Sunil Narine) पर चौका लगाया जो इस टी20 लीग इतिहास में पहली बार हुआ. चेन्नई ने वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता (KKR) को 18 रन से हराया. धोनी की टीम ने 3 विकेट पर 220 रन बनाए जिसके बाद केकेआर टीम 19.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई.
इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे. मोईन अली (25) को नरेन ने शिकार बनाया और पारी के 17वें ओवर में धोनी क्रीज पर आए. इसी ओवर में नरेन ने नोबॉल फेंकी जिसके बाद फ्री हिट पर धोनी ने चौका लगा दिया. सुनील नरेन की गेंद पर धोनी का यह आईपीएल इतिहास में पहला चौका रहा जिसके लिए उन्हें 65 गेंदों का इंतजार करना पड़ा. धोनी ने 8 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया और 17 रन का योगदान दिया. उन्हें 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर रसेल ने मॉर्गन के हाथों कैच कराया.
IPL 2021 Points Table: डबल हेडर के बाद CSK टॉप पर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में बुधवार को डबल हेडर मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच हुआ तो वहीं, दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया. पहले मुकाबले में हैदराबाद ने जीत हासिल की तो दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने. जहां एक तरफ यह सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन की पहली जीत रही तो वहीं सीएसके की यह लगातार तीसरी जीत रही. इन डबल हेडर मुकाबलों के बाद आईपीएल के 14वें सीजन की अंकतालिका में कुछ बदलाव हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पछाड़ते हुए टॉप पर आ गई है.
पहले मुकाबले में हैदराबाद ने खलील अहमद और अभिषेक शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पंजाब किंग्स को 120 रन पर समेट दिया. इसके बाद 'मैन ऑफ द मैच' जॉनी बेयरस्टॉ की नाबाद 63 रन की पारी के बूते सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराकर सीजन के चार मैचों में पहली जीत हासिल की. इसके बाद चेन्नई ने फाफ डुप्लेसी के नाबाद 95 रन और रुतुराज गायकवाड़ के 64 रन से तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में केकेआर 19.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई और 18 रन से हार का सामना करना पड़ा. दीपक चाहर और लुंगी एनगिडी की गेंदबाजी पैट कमिंस और आंद्रे रसेल के अर्धशतक पर भारी पड़ी. कोलकाता को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा
IPL 2021: चेन्नई से हार के बाद KKR के कप्तान को एक और झटका, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
मुंबई. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan) पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सीएसके ने फाफ डुप्लेसी के नाबाद 95 रन और दीपक चाहर के चार विकेट की मदद से बुधवार की रात को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 18 रन से जीत दर्ज की थी. इस बड़े स्कोर वाले मैच में सीएसके ने तीन विकेट पर 220 रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर 202 रन पर आउट हो गया.
KKR vs CSK IPL 2021 Live Score Match: केकेआर को बड़ा झटका, तूफानी फिफ्टी जड़कर रसेल आउट
KKR vs CSK IPL 2021 Live Score Match: केकेआर को बड़ा झटका, तूफानी फिफ्टी जड़कर रसेल आउट
भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की तारीखें घोषित होने के बाद अब वह फिर से मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा.
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रैना ने नेट पर अभ्यास के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, वीकेंड में घूमना, जब हम फिर से मैदान पर खेल सकते हैं तो यह सपना देखने जैसा. वीकेंड की तैयारियों के साथ तैयार.'
रैना और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से नेट्स पर एक साथ अभ्यास कर रहे हैं. रैना साथ ही लेग स्पिनर पीयूष चावला और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ भी अभ्यास करते हुए दिखे थे.
रैना ने हाल ही चावला और शमी के साथ एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वह शमी और चावला के साथ अभ्यास करते हुए दिखे थे.