बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब सिर्फ दर्शकों का दिल नहीं, बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों को भी गदगद कर रही है। दोनों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया। विराट कोहली ने लिखा, “भारत में बनी ऐसी सिनेमाई अनुभूति मैंने पहले कभी नहीं देखी। पूरी फिल्म में हर इमोशन उभर आए – हंसी, गुस्सा, रोना, सब कुछ। लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी बोर नहीं हुआ और आंखें स्क्रीन से नहीं हटा पाया। आदित्य धर, आप जीनियस हो। और रणवीर सिंह भाई, इस फिल्म के बाद आपका लेवल ही अलग हो गया है। आपकी एक्टिंग कमाल से भी ऊपर थी। Absolutely WOW!” अनुष्का शर्मा ने भी रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने लिखा, “रणवीर, तुमने इस बार जीवन का सबसे बेहतरीन और फ्लॉलेस परफॉर्मेंस दिया है। 4 घंटे की लंबी फिल्म को इतने विश्वास के साथ बनाना कोई आसान काम नहीं। फिल्म पूरी तरह gripping और immersive है।” फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने विराट-अनुष्का की तारीफ को लेकर कहा कि यह उनके लिए बहुत मोटिवेशन भरा है। धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।
--------- समाप्त -----------
Seeti Maar Song Out: रिलीज होते ही धमाल मचा रहा 'राधे' फिल्म का गाना, डांस करने पर हो जाएंगे मजबूर
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही गाना 'सिटी मार' (Seeti Maar Song Out) खूब सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर यह ट्रैक अपनी रिलीज के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में आज, मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बहुप्रतीक्षित डांस नंबर रिलीज कर दिया है और हर फिल्म में सलमान के आइकोनिक गानों के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, सिटी मार पहले से ही साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बनने की राह पर है.
इस गाने को कमाल खान (Kamal Khan)और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं. ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज किया गया है, जो इससे पहले सलमान के साथ सेंसेशनल हिट 'ढिंका चिका' में कॉलेब्रेट कर चुके हैं.
वायरल हो रहा है Actress Poonam Dubey का जिम वीडियो, बताया कैसे Workout कर खुद को रखती हैं फिट, देखिए
भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) की एक्ट्रेस पूनम दुबे (Actress Poonam Dubey) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. यूट्यूब (Youtube) पर उनके वीडियो और फिल्में खूब देखी जाती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) से कम नहीं है. इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स पर उनके लाखों चाहने वाले हैं. वो अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम (Poonam Dubey Instagram) पर पोस्ट डालती रहती हैं. उनका लेटेस्ट वीडियो पोस्ट भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो होम जिम में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं. वो पहले भी अपने हेल्थ वीडियो डालती रही हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. वीडियोज बता रहे हैं कि उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) का पूरा उपयोग किया है और
भोजपुरी क्वीन निशा दुबे के गाने 'लंबा लंबा बाल' में समर सिंह ने उड़ाया गर्दा, देखिए वायरल VIDEO
Video | Lamba Lamba Baal | Nisha Dubey | Samar Singh | लंबा लंबा बाल | New Bhojpuri Song 2021 | भोजपुरी (Bhojpuri) की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर निशा दुबे (Nisha Dubey) अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लेती हैं. वो कई गानों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. निशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनको इंस्टाग्राम (Nisha Dubey Instagram) पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. निशा अपने ग्लैमरस अंदाज से भोजपुरिया दर्शकों को खूब भाती हैं.
हाल ही में उनका नया भोजपुरी गाना 'लंबा लंबा बाल' (Lamba Lamba Baal) रिलीज हुआ है जो आग लगा रहा है. निशा दुबे अपने इस नए गाने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. गाने की सबसे खास बात है निशा दुबे के साथ नजर आए भोजपुरी सुपरस्टार समर सिंह (Samar Singh). समर सिंह ने इस गाने गर्दा उड़ा दिया है. उनकी केमिस्ट्री निशा के साथ खूब जम रही है. निशा दुबे का गाना 'लंबा लंबा बाल' आज यानी 24 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस को खबर लिखे जाने तक 51,250 व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.
PHOTOS: एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज को फॉलो कर रही हैं नोरा फतेही, पहनी Same To Same ड्रेस
मुंबई. नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपने डांस और खूबसूरत अदाओं के चलते फैंस के दिलों पर राज करती हैं. वे बॉलीवुड की उभरती हुईं स्टार हैं. आज फैंस उनकी हर अपडेट पर नजर रखते हैं. फैंस नोरा के इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) पर उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. हाल में एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर (Jennifer Lopez) लोपेज से की जा रही है. फोटो साभार: @NoraFatehi/इंस्टाग्राम
2019 में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर (Jennifer Lopez) लोपेज ने न्यू यॉर्क के इंवेंट में वन शोल्डर स्लीव ड्रेस पहनी थीं. इस ड्रेस में लोपेज अपने कर्वस को फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं. इस ऑरेंज कलर की बॉडी कॉन ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. फोटो साभार: Social मीडिया
आमिर खान के नक्शेकदम पर चलीं एक्ट्रेस वरीना हुसैन, सोशल मीडिया को अलविदा कहा
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Varina Hussain) ने फिल्म 'लवयत्री (Loveyatri)' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक चौंकाने वाली घोषणा की. अपने नवीनतम पोस्ट में, वरीना ने खुलासा किया कि वे अब सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगी. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर अच्छी संख्या में फॉलोअर्स हैं. उन्होंने पिछले साल भी सोशल मीडिया से एक महीने की छुट्टी ली थी और इसे ‘सोशल मीडिया डिटॉक्स’ कहा था.
एक्ट्रेस ने सुपरस्टार आमिर के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया है, जिन्होंने अपने बर्थडे के एक दिन बाद सोशल मीडिया को छोड़ दिया था. इस पोस्ट में शेयर की गई इमेज के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘आमिर सर की भाषा में कहें तो ढोंग को छोड़ते हुए.’
महिला दिवस पर वरीना ने बताया था कि, ‘यह आंदोलन मेरे दिल के बहुत करीब है. मुझे खुशी होती है, जब मैं देखता हूं कि हम समानता की तलाश में कितनी दूर आ गए हैं. यह एक ऐसा दिन है, जहां हम समानता और महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरुक करते हैं.’ वरीना फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ पॉपुलर सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' में दिखाई दीं थीं.
Radhe Trailer Out: रिलीज हुआ सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर, देखें 'मोस्ट वॉन्टेड भाई' का धमाल
Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer Out: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer Release)' का ट्रेलर (Radhe Trailer) रिलीज हो गया है. जो दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है. दर्शकों के बीच भाईजान की 'राधे' का कितना बेसब्री से इंतजार हो रहा था, इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में छा गया है. सलमान खान की यह फिल्म भारत की ऐसी पहली फिल्म होने वाली है जो एक साथ मल्टीप्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी.