Exit Polls : तमिलनाडु में डीएमके के हाथ बागडोर, AIDMK का बुरा हाल, केरल और पुडेचेरी का भी जानिए मिजाज
एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार तमिलनाडु में सत्ता बदलती हुई दिख रही है।
चेन्नई: तमिलनाडु में उम्मीदवारों की किस्मत और सत्ता की चाबी EVM में बंद हो चुकी है और ताला 2 मई को मतगणना के बाद खुलेगा। हालांकि एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार राज्य में सत्ता बदलती हुई दिख रही है। टीवी9-पोलस्ट्रैट के सर्वे के मुताबिक इसबार भारी बहुमत के साथ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम यानी DMK सरकार बनाते हुए दिख रही है। सर्वे के मुताबिक एम. के स्टालिन के नेतृत्व में DMK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।
वहीं सर्वे में सत्तारूढ़ AIDMK के हाथ से सत्ता फिसलते हुए दिख रही है। टीवी9-पोलस्ट्रैट सर्वे के मुताबिक फिलहाल राज्य की सत्ता में काबिज AIDMK को महज 75 से 85 सीटें ही मिल रही हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा दूर हैं। अन्य पार्टियों की ओर देखें तो उन्हें 2 से 12 के बीच सीटें मिल सकती हैं। राज्य में कुल 234 सीटें हैं, ऐसे में सरकार बनानी है तो 117 का जादूई आंकड़ा पार करना होगा। हालांकि BJP की सहयोगी इस आंकड़े के आस-पास भी नहीं है।
पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार तमिलनाडु में डीएमके की जीत हो सकती है। एम के स्टालिन की पार्टी डीएमके को राज्य में कम से कम 171 सीटें मिल सकती हैं जबकि एआईएडीएमके व सहयोगियों को 58 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
तमिलनाडु के लिए ABP News-C Voter का अनुमान..
कुल सीट : 234
ADMK+ : 58-71
DMK+: 160-172
AMMK+ : 0
अन्य : 0-७
बंपर वोट के साथ DMK ने हासिल किया जादूई आंकड़ा
हालांकि चुनावी सर्वे ये साफ बता रहा है कि राज्य में सरकार DMK की बन रही है। DMK को 143 से 153 सीटें मिलने का दावा सर्वे में किया जा रहा है। ये आंकड़ा जादूई आंकड़े से कहीं ज्यादा है। यानी ये साफ है कि 2 मई को DMK पूर्ण बहुमत के साथ स्टालिन के नेतृत्व में सत्ता में वापसी कर रही है।
सर्वे के मुताबिक DMK को न सिर्फ बंपर सीट मिल रही हैं, बल्कि उसका वोट प्रतिशत भी काफी ज्यादा है, जो उसे राज्य में सबसे बड़ी पार्टी भी बना रहा है। DMK को 44।90 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, वहीं AIDMK के खाते में 36.80 फीसदी वोट ही हैं। अन्य पार्टियों को 18.30 फीसदी वोट मिले हैं। यानी टीवी9-पोलस्ट्रैट सर्वे का दावा साफ है कि तमिलनाडु में भारी बहुमत के साथ DMK सरकार बना रही है। हालांकि चुनाव आयोग के आधिकारिक ऐलान के बाद ही ये साफ होगा।
केरल और पुडुचेरी का भी मिजाज जानिए
दक्षिण भारत के राज्य केरल के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) गठबंधन और कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच टक्कर की स्थिति है, हालांकि एलडीएफ को कुछ बढ़त हासिल है जबकि यूडीएफ दूसरे स्थान पर हैं। बीजेपी को भी राज्य में कुछ सीटें मिल सकती हैं। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के अनुसार राज्य की 140 विधानसभा सीटों में एलडीएफ के खाते में 76 सीटें जा सकती हैं जो कि बहुमत के आंकड़े 71 सीटों से ज्यादा ही है।
पुदुच्चेरी की अगर बात करें तो यहां की 30 सीटों में NRC व सहयोगियों को 18 सीटें मिल सकती हैं जबकि बहुमत का आंकड़ा 16 का है।
असम, केरल, पुदुच्चेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। केरल, पुदुच्चेरी और तमिलनाडु में जहां एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था वहीं असम में तीन और पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराए गए।