Exit Polls : प. बंगाल में फिर से दीदी की सरकार, असम में BJP की हो सकती है वापसी
नतीजे २ मई को आएंगे।
कोलकाता/गुवाहटी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हेतु आज मतदान का आखिरी दिन था। लोगों को मतदान को लेकब गजब का उत्साह देखने को मिला। छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हुए। तमाम एजेंसियों और न्यूज चैनलों दारा जारी किए गए एक्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ, असम में भाजपा की सरकार बनने के पूरे पूरे आसार हैं। बता दें कि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है जिनके नतीजे दो मई को आने हैं
असम में भाजपा की सरकार
असम विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को आगे दिखाय जा रहा है। टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा+ को 65 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं, कांग्रेस+ के पास 59 सीटें जा सकती हैं जबकि अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।
आज तक एग्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा को 75-84 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के पास 1-4 सीटें जा सकती हैं। वहीं, रिपब्लिक भारत के मुताबिक, असम में भाजपा आगे नजर आ रही है। यहां भाजपा+ को 74 से 84 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस+ को 40 से 50 और अन्य के पास एक से तीन सीटें जा सकती हैं। एबीपी एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ के पाले में 58 से 71 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस+ को 53 से 66 सीटें मिल सकती हैं व अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं।
पश्चिम बंगाल दीदी के साथ
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के रुझान आने लगे हैं। फिलहाल एबीपी और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में तृणमूल कांग्रेस (TMC) फिर से सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं रिपब्लिक भारत के अनुसार भाजपा को बढ़त मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुआ। आठवें और अंतिम चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। नतीजे दो मई को आएंगे। चुनाव आयोग ने मीडिया संस्थानों को शाम 7:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करने का दिशानिर्देश दिया था।
एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार के अनुसार राज्य में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस आती दिखाई दे रही है। इसके अनुसार टीएमसी को 152-164 सीट मिल सकती है। भाजपा को 109-121 सीट मिल सकती है। कांग्रेस + को 14-25 सीट मिल सकती है। वहीं, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार टीएमसी हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है। इसके अनुसार टीएमसी को 158, भाजपा को 115 और कांग्रेस+ 19 सीट मिलती दिख रही है।
हालांकि, रिपब्लिक भारत के अनुसार भाजपा को बढ़त मिलता दिखाई दे रहा है। इसके अनुसार टीएमसी को 126-136, भाजपा को 138-148 और कांग्रेस + को 11-21 सीट मिल सकती है।
आठ चरणों में हुए पश्चिम बंगाल में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुए। 27 मार्च को प्रथम चरण में 84.13 फीसद, एक अप्रैल को दूसरे चरण में 86.11 फीसद, छह अप्रैल को तीसरे चरण में 84.61 फीसद, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 79.90 फीसद, 17 अप्रैल को पांचवें चरण में 82.49 फीसद, 22 अप्रैल को छठे चरण में 82 फीसद, 26 अप्रैल को सातवें चरण में 76.90 फीसद और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 76.07 फीसद मतदान हुआ। सूबे में पूरा चुनाव हिंसा से प्रभावित रहा। दो मई को नतीजे घोषित होंगे।
तीन चरणों में असम में हुई थी वोटिंग
असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, जो 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को हुई थी। असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम चरण में सबसे अधिक 85.20 फीसद मतदान हुआ था। एक अप्रैल को दूसरे चरण में 80.96 फीसद जबकि पहले चरण में 79.33 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले थे।