IPL 2021: मुंबई इंडियंस से हारी राजस्थान रॉयल्स, डिकॉक चमके
इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी जीत है।
नई दिल्ली: आईपीएल में आज का पहला मैच मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है। उसने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम पर खेला गया। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ मुंबई ने 6 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की है जबकि राजस्थान रॉयल्स को चौथी हार मिली है। वहीं इतने ही मैचों में ये राजस्थान की चौथी हार साबित हुई। राजस्थान ने मुंबई के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने डिकॉक के अर्धशतक के दम पर हासिल कर लिया। ये जीत इस सीजन पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को मिली है।
राजस्थान से मिले 172 रन के लक्ष्य का
पीछा करने मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत
करने उतरे। पावरप्ले के आखिरी ओवर में क्रिस मौरिस ने रोहित को चेतन साकरिया के
हाथों 14 रन पर कैच करवाया। 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार को मौरिस ने अपना
दूसरी शिकार बनाया। डिकॉक ने एक छोर को संभाले रखा और 35 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से
अर्धशतक पूरा किया।
क्रुणाल पांड्या को 39 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान ने बोल्ड कर वापस भेजा। डिकॉक ने 50 गेंद पर 70 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। राजस्थान की तरफ से क्रिस मौरिस ने
दो जबकि मुस्तफिजुर ने एक विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर लाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन टीम