Seeti Maar Song Out: रिलीज होते ही धमाल मचा रहा 'राधे' फिल्म का गाना, डांस करने पर हो जाएंगे मजबूर
by अभिषेक सिंह
'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही गाना 'सिटी मार' (Seeti Maar Song Out) खूब सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर यह ट्रैक अपनी रिलीज के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में आज, मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बहुप्रतीक्षित डांस नंबर रिलीज कर दिया है और हर फिल्म में सलमान के आइकोनिक गानों के ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, सिटी मार पहले से ही साल का सबसे बड़ा चार्टबस्टर बनने की राह पर है.
इस गाने को कमाल खान (Kamal Khan) और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं. ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज किया गया है, जो इससे पहले सलमान के साथ सेंसेशनल हिट 'ढिंका चिका' में कॉलेब्रेट कर चुके हैं.