काफी सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ boAt की ट्रू वायरलेस Earbuds, एक बार चार्ज होकर चलेगा 22 घंटे

by राजन सिंह
काफी सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ boAt की ट्रू वायरलेस Earbuds, एक बार चार्ज होकर चलेगा 22 घंटे

ईयरबड्स (Earbuds) कुछ ही समय में लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हो गए हैं. इनका इस्तेमाल स्पोर्ट्स,ऑफिस या कार चलाते वक़्त ज्यादा किया जाता है. अगर आप भी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (wireless Earbuds) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें की ऑडियो ब्रांड boAt ने भारत में बोट्स एयरडॉप्स 701 (boAt Airdopes 701 ANC) को लॉन्च कर दिया.  ये लेटेस्ट ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं जिन्हें ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Amazon और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ये कंपनी का सबसे सस्ता ट्रू wireless ईयरबड्स है जो ANC फीचर के साथ आता है.

boAt के इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर की है जिसे म्यूज़िक प्लेयर, लैपटॉप, Android, iOS और अन्य ब्लूटूथ डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है. इसमें कंपनी ने लौ लेटेंसी गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए बीस्ट मोड,एनसी मोड और एंबियंट साउंड के लिए क्रिस्टल मोड दिए है. ये boAt ईयरबड्स 9mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं.


राजन सिंह