इस साल लॉन्चिंग को तैयार iPhone 13 की अहम जानकारी लीक! मिल सकती है 1TB तक की स्टोरेज

इस साल लॉन्चिंग को तैयार iPhone 13 की अहम जानकारी लीक! मिल सकती है 1TB तक की स्टोरेज

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी Apple अपने स्मार्टफोन iPhone 13 सीरीज़ को मार्केट में लाने की तैयारी में है. इस मॉडल की कई डिटेल्स लीक हुई है, अब एक और इससे जुड़ी जानकारी आ रही है जो iPhone के चाहने वालो को बेहद पसंद आएगी. जानकारों के अनुसार, कंपनी अपने इस मॉडल में स्टोरेज को बढ़ाने जा रही है. यूज़र्स की स्टोरेज के प्रति बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए कंपनी अपने नेक्स्ट iPhone 13 मॉडल का 1TB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है.

एंड्रायड यूज़र्स को कंपनिया स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन देती है, लेकिन iPhone में ऐसा कोई विकल्प नहीं होता है, जिससे आप उसके स्टोरेज को बढ़ा सकें. रिसर्च फर्म कॉउंटरपॉइंट के अनुसार, हाई स्टोरेज ऑप्शंस की डिमांड में Apple से आगे केवल सिर्फ टेक दिग्गज Huawei ही है.


अभिषेक सिंह