कोरोनाकाल में करें Gold में निवेश.. ये 3 ऑप्शन है सबसे बेहतर, होगा तगड़ा मुनाफा
नई दिल्ली. कोरोनाकाल में अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप सोना (Gold) में निवेश कर सकते हैं. सोना दुनिया भर में निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर उभरा है. लोग सोने में हर तरीके से निवेश (Gold investment) करना चाहते हैं, अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है. बता दें कि अभी सोने के भाव में तेजी है. आने वाले समय में सोना और महंगा होगा. पिछले दो माह सोना 4000 महंगा हुआ है. ऐसे में निवेशकों का मानना है कि इस समय निवेश करना बेहतर रहेगा. आइए हम आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस (Corona virus pandemic) के इस संकट काल में सोना खरीदने या निवेश करने के लिए 3 बेस्ट ऑप्शन (Type Of gold investment) कौन-से हैं.
क्यों करना चाहिए गोल्ड में निवेश?
सोने में वह सभी गुण हैं जो एक पारंपरिक निवेशक एक एसेट क्लास में देखता है. गोल्ड पर मिलने वाला निवेश हमेशा से महंगाई को हराने में कामयाब रहा है.दूसरे जीवन में इमरजेंसी कभी भी आ सकती है. इसलिए ऐसी इमरजेंसी के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहना जरूरी है. आप इस मामले में अपने सोने के निवेश पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि यह बाजार में जल्दी से लिक्विड (बेच कर पैसा मिलना) हो जाता है.
जानें, तीन तरीकों के बारे में...
1.फिजिकल गोल्ड खरीदना
फिजिकल गोल्ड खरीदने का एक विकल्प अपने पड़ोस का ज्वैलर है जिस पर आप विश्वास भी करें. गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता को ठीक से जांच लें.शुद्धता चेक करने के लिए हॉलमार्किंग सबसे आसान तरीका है. बीआईएस सोने के आभूषणों के लिए सर्टिफिकेशन और हॉलमार्किंग संस्था है. अगर आप सोने की ज्वेलरी बनवाएं तो इस पर 6% से 14% के बीच चार्ज लगता है. कुछ ज्वेलर्स इसके लिए फिक्स्ड मेकिंग चार्ज लेते हैं.